घर जा रहे मोटरसाइकिल सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार देर रात सेक्टर 25/38 विभाजित सड़क पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को पीजीआई दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर 25 निवासी अजय कुमार के रुप में हुई।
सेक्टर 39 थाना पुलिस ने ट्रक चालक पंचकूला के बलजीत सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।