परिवार के इन्हीं चारों सदस्यों की आरोपी ने की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जब गांववासियों को हरवंत व उसके परिवार के लापता होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसके साले को इसकी सूचना दी। साले मेजर सिंह ने पुलिस को सूचन दी की उसकी बहन व दो बेटे, एक बेटी व जीजा की कोई जानकरी नहीं मिल रही है। पुलिस ने हरवंत सिंह व उसके परिवार के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को नहर में एक महिला की लाश मिली। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त मेजर सिंह से करवाई तो उसने बताया की यह लाश उसकी बहन की है। दविंदर कौर की लाश मिलने के बाद पुलिस को अंदेशा हो गया की परिवार के सभी सदस्यों की हत्या हो गई है।
पुलिस ने नहर से लाशों को ढूंढने के लिए बीएसएफ की मदद से अभियान चलाया। अभियान के दौरान शुक्रवार दोपहर को हरवंत के बेटे लवरूप सिंह की लाश मिली थी। देर शाम उसकी बेटी सिमरनजीत कौर व बेटे ओंकार सिंह की लाशें भी बरामद हो गईं थी।