फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूब रही थी बेटी, पिता को नहीं आता था तैरना...जान पर खेल यूं बचाई जिंदगी

Thu, 14 Mar 2019 08:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नहर में डूबती बेटी को बचाने के लिए एक पिता अपनी जान पर खेल गया। बेटी नहर में डूब रही थी और पिता को तैराकी भी नहीं आ रही थी। लेकिन इसकी परवाह किए बगैर पिता ने नहर में छलांग लगा दी। बेटी की जान तो बच गई लेकिन पिता की जान चली गई। 

विज्ञापन


घटना पंजाब के लुधियाना की है। यहां, फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के पास से गुजरने वाली सिधवां नहर में हवन सामग्री प्रवाहित करने कार से उतरी युवती का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। बेटी को नहर में डूबता देख तैराकी न जानते हुए भी बिना कुछ सोचे समझे पिता भी नहर में कूद गया। पिता ने किसी तरह अपनी बेटी को तो बचा लिया लेकिन खुद डूब गया। 

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान मोगा के रहने वाले विकास सूद (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मोगा के न्यू टाऊन इलाके में रहने वाले विकास सूद प्रॉपर्टी का काम करते थे। उनकी पत्नी नीरु सूद अवसाद में थी और लुधियाना से उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
गुरुवार की सुबह वह पत्नी नीरु और बेटी लवलीन (20) के साथ लुधियाना दवाई लेने आए थे। दवाई लेने से पहले उन्होंने नहर में कुछ सामग्री प्रवाहित करनी थी। बेटी लवलीन कार से उतरकर जैसे ही सामग्री को नहर में फेंकने लगी तो उसका पैर फिसल गया और वह सिधंवा नहर में गिर गई। यह देखकर विकास सूद कार से निकला और बेटी को बचाने के लिए खुद भी नहर में कूद गया। हालांकि विकास को तैरना नहीं आता था। 

कुछ दूर जाकर उसने बेटी को पकड़ कर किनारे लगा दिया और मां ने बेटी का हाथ पकड़ कर बाहर निकाल लिया। लेकिन विकास सूद को तैरना नहीं आता था। इसलिए वह खुद किनारे तक नहीं पहुंच सका। नहर की तेज लहरों ने उसे डूबो दिया। उसकी पत्नी ने चिल्लाते हुए लोगों को इकट्ठा किया। इस बीच सूचना के बाद थाना सराभा नगर और चौकी रघुनाथ एन्क्लेव की पुलिस पहुंची। 

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से विकास को बाहर निकाला। उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि विकास का एक बेटा मनपिंदर सिंह है जो विदेश में पढ़ाई कर रहा है। उसके आने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराएंगे। फिलहाल, इस मामले में मृतक की पत्नी नीरु के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें