फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः मंदिर में पंखे से फंदा लगा सेवादार ने की खुदकुशी, परिजनों ने लगाया तंग करने का आरोप

Mon, 30 Dec 2019 04:31 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
खुदकुशी करने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित वासंती माता मंदिर के सेवादार ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फंदा लगाने से पहले सेवादार ने अपने छोटे भाई को रात में साथ सोने के लिए बुलाया लेकिन मंदिर प्रबंधन ने इसकी इजाजत नहीं दी। अगली सुबह परिजनों को सेवादार की मौत की सूचना मिली। घटना का पता उस वक्त लगा जब मंदिर के पुजारी सेवादार को सुबह जगाने गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेवादार को पंखे से उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नयागांव निवासी दुर्गेश जोशी (22) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं दुर्गेश के बड़े भाई श्याम ने आरोप लगाया है कि मंदिर कमेटी के लोग दुर्गेश को मानसिक रूप से परेशान करते थे। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर  सीआरपीसी 174 के तहत मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। 

घटना सोमवार सुबह 6 बजे की है। सेक्टर-24 स्थित वासंती माता मंदिर में सेवादारों को रहने के लिए कमरा बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, दुर्गेश जोशी मंदिर में सेवादार था। रोजाना की तरह रविवार रात करीब 9 बजे मंदिर परिसर को बंद कर वह अपने कमरे में सोने चला गया। मंदिर के पुजारी ने सोमवार सुबह 6 बजे जब सेवादार दुर्गेश का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने देखा कि दुर्गेश पंखे से लटका हुआ है। शोरशराबे पर मंदिर परिसर में रहने वाले अन्य सेवादार इकट्ठे हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चार महीने से मंदिर में सेवादार था दुर्गेश

बड़े भाई श्याम ने बताया कि दुर्गेश से उनकी बीती रात फोन पर बात हुई थी तब वह बिल्कुल खुश था। दुर्गेश इससे पहले सुखना लेक पर आइसक्रीम का बिजनेस करता था। करीब 4 महीने पहले वह मंदिर में सेवादार का काम करने लगा था। मंदिर में उसके साथ चार स्टूडेंट दोस्त भी रहते थे, जो बीते रविवार को अपने गांव चले गए। 

दुर्गेश के छह भाई-बहन हैं। श्याम का आरोप लगाया कि मंदिर के कमेटी के लोग उसे तंग करते थे, इसी वजह से उसने आत्महत्या की होगी। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि दुर्गेश पिछले काफी समय से उदास रहता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला साफ हो जाएगा।

पिता ने एसएसपी को दी शिकायत
दुर्गेश के पिता चिंतामणि ने सेक्टर-9 स्थित एसएसपी विंडो में दी शिकायत में मंदिर के प्रधान अशोक शर्मा के खिलाफ दुर्गेश को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप में बताया गया कि बीते रविवार को दुर्गेश ने अपने छोटे भाई को फोन कर कहा कि मंदिर में तुम सोने लिए आ जाओ। दुर्गेश ने कहा था कि उसने जब मंदिर प्रबंधन से इस बारे में पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। जबकि अगली सुबह करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की मौत हो गई है। 

शहर में तीन दिन में चार आत्महत्याएं
शहर के अलग-अलग हिस्सों में पिछले तीन दिनों में चार आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं। बीते शनिवार सेक्टर-56 में 20 वर्षीय इंद्र कला ने फंदा लगाया था, जबकि सेक्टर-41 में 24 वर्षीय सपना पाल ने पंखे से लटककर जबकि सेक्टर-35 निवासी 74 वर्षीय भीमसेन ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली थी।

मंदिर कमेटी के प्रधान ने नहीं उठाया फोन 
सेक्टर-24 चौकी पुलिस का कहना है कि मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक शर्मा के खिलाफ शिकायत मिली है। पुलिस जांच के बाद मामला साफ हो सकेगा। वहीं, इस संबंध में पक्ष जानने के लिए जब अशोक शर्मा के मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें