फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा: पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद 40 वर्षीय व्यक्ति ने लगाया फंदा

Sat, 11 Jul 2020 02:14 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
विज्ञापन
शख्स का शव ले जाती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोरी गेट इलाके के चूड़ियां वाला मोहल्ले में शनिवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची मनीमाजरा थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शव से सैंपल लेकर पहले कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा, उसके बाद बांदा (यूपी) से परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। काकू पटेल पिछले 6 साल से मोरी गेट के इस मकान में किराए के कमरे में रहता था और सेक्टर-22 के शराब ठेके के बाहर सिगरेट बीड़ी बेचने का काम करता था। 

उसकी पत्नी और तीन बच्चे लॉकडाउन से पहले ही बांदा स्थित अपने गांव चले गए थे। बताया जा रहा है कि काकू पटेल शराब पीने का आदी था और आज सुबह उसकी अपनी पत्नी के साथ फोन पर बहस और फिर झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने झगड़े की आवाज सुनी थी। मौके पर मौजूद काकू पटेल की बुआ ऊषा ने बताया कि डेढ़ महीने पहले काकू का कुछ नेपाली लोगों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान उसने मकान की छत से नीचे छलांग लगा दी थी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया था। इसके बाद बलटाना में रहने वाली बहन उसे अपने साथ ले गई थी। डेढ़ महीने बाद गुरुवार को ही वह मनीमाजरा में अपने घर लौटा था। अब पुलिस सभी पहलुओं पर जांच भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें