फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स के मोबाइल फोन में खुदकुशी की रिकार्डिंग, नहर किनारे लावारिस मिली कार

Sun, 11 Jun 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खमाणों/फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
नहर किनारे मिली कार
विज्ञापन
नहर किनारे मिली एक ‌कार ने सनसनी मचा दी, लेकिन मामले में मोड़ तब आ गया जब कार में बरामद मोबाइल से सुसाइड की रिकॉर्डिंग मिली। फतेहगढ़ के गांव कजौली स्थित भाखड़ा नहर के पास से चंडीगढ़ के एक शख्स की कार बरामद हुई है। यह कार ललित मोहन पुत्र इंदरजीत मलिक निवासी मकान नं. 3584 मलोया (चंडीगढ़) की बताई जा रही है।
विज्ञापन


वह मोहाली में कार ड्राइवर के तौर पर काम करता है। मामले में ललित की पत्नी कमलप्रीत कौर ने पुलिस को अपने पति तथा दो बच्चियों की गुमशुदगी की सूचना दी है। साथ ही उसने लापता लोगों की खुदकुशी की आशंका भी जताई है। उधर, पुलिस ने कार से बरामद मोबाइल फोन में खुदकुशी की रिकार्डिंग भी मिली है। 
 
विज्ञापन

वादा करने के बाद भी नहीं लौटा ललित

ललित और उसकी दो बच्चियों की फाइल फोटो
कमलप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका पति अपने ससुराल मोहाली आया हुआ था। वहां से वह अपनी दो बच्चियों कशिश (9) और दृष्टि (6) को साथ लेकर चला गया। जब परिवार के लोगों ने संपर्क किया तो ललित का कहना था कि वह बच्चियों को आइसक्रीम खिलाने आया है और जल्द घर वापस आ जाएगा। हालांकि ललित घर वापस नहीं लौटा। इसी बीच परिवार को पता चला कि ललित की कार भाखड़ा नहर किनारे मिली है और उसका मोबाइल फोन भी कार में पड़ा मिला है।

दूसरी ओर खमाणों के डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि फिलहाल ललित और उसकी दो बच्चियों की तलाश जारी है। कार से बरामद हुए ललित के मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकार्डिंग मिली है, जिसमें उसने किसी को खुदकुशी करने का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वहीं संघोल पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें