फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 01 Jan 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के फेज-11 स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर वीरवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में शेड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन


हालांकि, उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने मकान मालिक को मौत का जिम्मेदार ठहराया था। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे तक शव वहीं पर शिनाख्त के लिए रखा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, युवक के फंदे से लटकने की सूचना सुबह आठ बजे स्टेशन मास्टर ने रेलवे पुुलिस को दी। उन्होंने बताया कि एक युवक ने स्टेशन के एक शेड पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मौके पर जीआरपी पहुंची। जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने पाया कि युवक ने नाइलोन की एक रस्सी को गले में डालकर फंदा लगाया हुआ था। युवक ने अच्छे कपड़े पहने हुए थे। जब शव को नीचे उतारा गया तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। वहीं, इसमें उसने अपने मकान मालिक गुरजीत को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया हुआ था।

साथ ही उसने सेक्टर-70 मोहाली के घर का एक पता दिया हुआ था। जीआरपी की टीम ने वहां जाकर भी पूछताछ की। लेकिन, पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है।

जीआरपी चौकी के इंचार्ज जगदेव सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल मोहाली में शिनाख्त के लिए रख दिया गया है। वहीं, युवक के संबंध में जानकारी 8872400781 नंबर पर दी जा सकती है।

स्टेशन पर सुसाइड करने का पहला मामला
जानकारी के मुताबिक, यह पहला मौका है जब किसी ने रेलवे स्टेशन में जाकर जान दी है। इससे पहले ट्रैक पर कई इस प्रकार की कई घटनाएं हुई हैं। वहीं, युवक ने इंगलिश के शब्दों वाली एक माला टाइप पहनी हुई थी। इसमें गुरमीत लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें