फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: चाचा की दुकान पर पकौड़े खा रहे युवक की गर्दन काटी, मुक्तसर में हुई सनसनीखेज वारदात

Thu, 30 May 2024 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

मृतक हरप्रीत सिंह फैक्टरी में काम करता था और अभी अविवाहित था। परिजनों के अनुसार, आरोपी नशा करते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
मुक्तसर में युवक की हत्या पर बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर के गांव रहूड़ियांवाली में तेजधार हथियार से गर्दन काट कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर में रखवा दिया है।
विज्ञापन


मृतक के चाचा शमशेर सिंह निवासी रहूड़ियांवाली ने बताया कि हरप्रीत सिंह (22) पत्थर तैयार करने वाली फैक्टरी में काम करता था। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे वह रोजाना की तरह गांव में ही अपने चाचा की दुकान पर बैठकर पकौड़े खा रहा था। इस दौरान गांव के ही कुछ युवक आए और बिना किसी बात के तेजधार हथियार से हरप्रीत के सिर पर वार कर दिया। हथियार उसकी गर्दन पर लगा और गर्दन कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

शमशेर सिंह के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की हालत में ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक हरप्रीत सिंह अभी कुंवारा था। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें