फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शादी में हुल्हड़बाजी के बाद हुआ झगड़ा, व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, अमृतसर जिले का मामला

Wed, 20 Dec 2023 12:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने पिता को बुरी तरह पीटा। इसके बाद पिता जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। पिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना अजनाला की पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर जिले के गांव तेडा राजपूत में शादी समारोह के दौरान झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह निवासी गांव तेड़ा राजपूत ने पुलिस को बताया है कि वह खेती का काम करता है। उनके चाचा बलकार सिंह की बेटी गुरप्रीत कौर की शादी का कार्यक्रम था।

विज्ञापन


10 दिसंबर को शादी वाले दिन सोना सिंह कुछ साथियों समेत उनके चाचा बलकार सिंह के घर के पास हुल्हड़बाजी कर रहा था। परिवार के विरोध जताने पर उस दिन वहां से सभी चले गए थे । 18 दिसंबर को चाचा बलकार सिंह का बेटा नरपिंदर सिंह  गांव बल्लड़वाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। 

गुरुद्वारा साहिब के पास सोना सिंह और उसके साथियों ने नरपिंदर सिंह को घेर लिया और झगड़ना शुरू कर दिया। नरपिंदर सिंह वहां से घर आ गया। शाम को करीब सात बजे वह और उनके पिता जसवंत सिंह अपने घर के बाहर खड़े थे। उनके चाचा बलकार सिंह के घर की तरफ से शोर सुनाई दिया। जब वह वहां पर पहुंचे तो देखा कि सोना सिंह अपने एक दर्जन साथियों समेत वहां पर झगड़ा कर रहा था। उनके चाचा को पीटा और घर पर पथराव किया।
विज्ञापन


जब रोकने का प्रयास किया तो उसके पिता के साथ झगड़ा करने लगे। पिता को बुरी तरह पीटा। इसके बाद पिता जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। पिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना अजनाला की पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें