फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala News: पड़ोसी ने छह वर्षीय बच्चे के गले पर छुरी से किया हमला, दो मंजिल से नीचे फेंका

Wed, 21 Dec 2022 10:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

लहूलुहान पूर्व को बटाला के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एएसआई ने बताया कि आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पूर्व। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला के मोहल्ला नई आबादी उमरपुरा में पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने अपनी मां के साथ सो रहे छह साल के बच्चे के गले पर छुरी मारकर पहले उसे घायल कर दिया और बाद में दो मंजिला इमारत के कमरे से नीचे फेंक दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी फरार हो गया। 

विज्ञापन


वहीं घायल बच्चे को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना मंगलवार देर रात दो बजे की है। घायल बच्चे की पहचान पूर्व भगत (6) निवासी नई आबादी उमरपुरा के रूप में हुई है। बच्चे के गले में सात टांके लगे हैं। वहीं थाना सिविल लाइन में आरोपी पड़ोसी रंजीत सिंह पर हत्या की प्रयास के तहत मामला दर्ज करके उसे काबू कर लिया गया है।

इस संबंध में सिविल लाइन बटाला की पुलिस चौकी अर्बन इस्टेट के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पूर्व भगत की मां रजनी बाला ने बताया है कि उसका पति दिल्ली में काम करता है और वहीं रहता है। वह रात को दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अपने बेटे के साथ सोई थी। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात को करीब दो बजे पड़ोसी रंजीत सिंह उनके कमरे में आया। उसने मुंह ढक रखा था। पुरानी रंजिश में बेटे पूर्व के गले पर छुरी से वार करके घायल कर दिया और इसके बाद उसे कमरे से नीचे फेंक दिया। कच्ची जगह पर गिरने के कारण उसके बेटे का बचाव हो गया। वहीं लहूलुहान पूर्व को बटाला के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एएसआई ने बताया कि आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें