फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के स्कूटर के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

Sun, 13 Mar 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
दडवा स्थित श्मशान घाट के पास पुलिस ने शनिवार की शाम फर्जी नंबर के स्कूटर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर  एक दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राजकुमार हाउस नंबर-62 गांव दड़वा के रूप में हुई है। दरअसल, राजकुमार शनिवार की शाम श्मशान घाट के पास सुबह से स्कूटर खड़ा कर के गया था। किसी ने पुलिस को राजकुमार का हुलिया बताकर सूचना दी। इसके बाद दड़वा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर पेड़ के पास बैठे। करीब डेढ़ घंटे बाद राजकुमार दोबारा स्कूटर के पास आया तो पुलिस टीम ने उसको दबोच लिया। पुलिस ने राजकुमार से पूछताछ के दौरान स्कूटर के दस्तावेज मांगे।

लेकिन, वह एक के बाद एक बहाने लगाने लगा। बाद में रजिस्ट्रेशन ऑफिस से जानकारी ली गई तो स्कूटर पर लगा नंबर नकली निकला। आरोपी के स्कूटर पर सीएच-01 एस एच - 0556  की नंबर प्लेट लगी था। जबकि, स्कूटर के नंबर से असली नंबर प्लेट की पहचान सीएच-01बीबी-0803 के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एक और वाहन चोर गैंग का हो सकता है खुलासा
पिछले तीन महीने में इस तरह से वाहन चोर गैंग के खुलासा का चौथा मामला खुलने के आसार है। इससे पहले सेक्टर-11 थाना पुलिस ने एक आरोपी को फर्जी नंबर की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी से चोरी के 12 वाहन बरामद कर पांच मामले सुलझाए थे। इसी तरह दूसरा मामला मौलीजागरां थाना और तीसरा मामला मनीमाजरा थाना पुलिस ने सुलझाया है। मनीमाजरा पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर 13 वाहन बरामद किए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें