फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल से बहस करने वाला गिरफ्तार

Fri, 01 Nov 2013 10:31 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई के बाहर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान काट रहे हेड कांस्टेबल के साथ बहस और अभद्र व्यवहार करने वाले सुपरवाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल की शिकायत पर उसके खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया गया।

पीजीआई के गेट नंबर एक के बाहर लोगों ने नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की हुई थी। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल बलविंद्र सिंह गाड़ियों के चालान काटने लगे।

इतने में पीजीआई के सफाई कर्मचारियों का सुपरवाइजर जतिंद्रपाल सिंह आया और बलविंद्र को सही तरीके से डयूटी करने के लिए कहने लगा।

इस पर दोनों में बहस हो गई। हेड कांस्टेबल ने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल में की। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नया गांव निवासी जतिंद्रपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें