फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहा था यूपी का नौजवान, जालंधर पुलिस ने दबोचा

Thu, 24 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने के आरोपी में पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है। यह कार्रवाई जालंधर देहात पुलिस की सीआईए शाखा ने की। आरोपी के पास से 2 पिस्तौल (12 बोर), 2 पिस्तौर (315 बोर) और 8 कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल व एसपी डी बलकार सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को जालंधर देहात की सीआईए स्टाफ-2 ने 9 पिस्तौल, 73 कारतूस, व 250 ग्राम हेरोइन सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में यूपी के बिजनौर निवासी इसरार अहमद का नाम बताया। इसरार अहमद ही पंजाब में हथियारों की सप्लाई कर रहा था।

 पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इसरार अहमद हथियारों की एक खेप देने के लिए पतारा थाना के गांव कंगनीवाल क्षेत्र में आ रहा है। एसएसपी माहल के मुताबिक, तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने कंगनीवाल पुली पर नाकेबंदी कर दी। इस दौरान हाथ में बोरा लेकर आ रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने जांच के लिए रोका। 
विज्ञापन


पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम इसरार अहमद, पुत्र नोसेअली, निवासी उमरी, थाना कोतवाली देहात, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश बताया। बोरे से 2 पिस्तौल (12 बोर), 2 गन (315 बोर) एवं 8 कारतूस बरामद हुए। इसरार पहले भी जालंधर में 9 पिस्तौल की खेप पहुंचा चुका है। बुधवार को भी वह हथियारों की खेप देने के लिए आया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी यूपी से सस्ते दाम पर हथियार खरीदकर पंजाब में गैंगस्टरों को सप्लाई करता था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें