फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी से हाथ पर कुछ लिखा और उठा लिया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
मलोया कॉलोनी निवासी एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने बाएं हाथ पर मेहंदी से लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से बहुत तंग है। इसलिए आत्महत्या कर रही है।
विज्ञापन


उसकी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। महिला की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।

मूलत: यूपी निवासी महिला कोमल (19) ने शुक्रवार को फंदा लगा दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जब उसके चाचा की लड़की वहां पहुंची तो आत्महत्या का पता चला।

उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने कोमल के शव को उतारा और सेक्टर-16 के अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें