फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न MMS बना छात्रा से ब्लैकमेलिंग की हैरतअंगेज दास्तां

Wed, 17 Jun 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से छात्रा का पोर्न MMS इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था युवक। छात्रा ने पैसे न दिए तो व्हाट्स ऐप पर वायरल हो गया MMS। ये घटना हुई कुरुक्षेत्र के पिहोवा कस्बा निवासी एक छात्रा के साथ।
विज्ञापन


पीड़िता इंटीरियर डिजाइनिंग को कोर्स कर रही है। पीड़िता के मुताबिक एक युवक ने अश्लील एमएमएस बना दिया। इस एमएमएस के नाम पर युवक एक साल से ज्यादा समय से उसे ब्लैक मेल कर पैसा ऐंठता रहा और जब छात्रा ने पैसा देने में असमर्थता दिखाई तो युवक ने उसका अश्लील एमएमएस सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

छात्रा को जब इस एमएमएस का पता लगा तो उसने परिजनों को जानकारी दी। छात्रा के पिता मामले को लेकर एसपी कुरुक्षेत्र तक पहुंचे और शिकायत दी। डीएसपी की जांच के बाद थाना पिहोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


एसपी कुरुक्षेत्र को 11 जून को सौंपी शिकायत में पिहोवा निवासी छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली के एक संस्थान में इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अंबाला रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान संचालक का बेटा कुणाल साहनी उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस युवक ने उनकी बेटी का एक अश्लील एमएमएस बना लिया और एक साल से उसे लगातार परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

बदनाम करने की धमकियां देकर पैसा ऐंठता रहा

छात्रा के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि कुणाल ने यह एमएमएस जून 2014 में बना लिया था और उसके बाद से वह उनकी बेटी को ब्लैक मेल कर रहा है। वह गाहे बगाहे इस एमएमएस को सोशल साइट्स पर डालकर बदनाम करने की धमकियां देकर उनकी बेटी से पैसा ऐंठता रहा। इसका पता लगने पर उनकी बेटी एक साल तक तो उस युवक को पैसा देती रही, लेकिन अब आकर उसने पैसा देने से इंकार कर दिया था।

आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने करीब एक माह पहले कुणाल को पैसा देने से इनकार कर दिया था। इस पर गुस्साए युवक ने उसका अश्लील एमएमएस व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल कर दिया। शहर में यह एमएमएस तेजी से फैल गया और बात छात्रा व उसके परिजनों तक भी पहुंची।

एसपी ने दिए डीएसपी को जांच के आदेश: एसपी कुरुक्षेत्र सिमरदीप सिंह ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच डीएसपी नुपुर बिश्नोई को सौंप दी। डीएसपी नुपुर ने प्रारंभिक जांच के बाद छात्रा के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करवाने के लिए थाना पिहोवा भेज दिया। थाना पिहोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

अमन कुमार, एसएचओ, थाना पिहोवा ने बताया कि छात्रा के अश्लील एमएमएस बनाने की शिकायत पर कुणाल साहनी नाम के युवक के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर सेल के मार्फत इस एमएमएस को ब्लाक करने के लिए भी गूगल व व्हाट्स एप को मेल कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें