फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने कह दी ऐसी बात, जान देने पर उतरा 9वीं का छात्र, मां बाप सदमे में

Tue, 11 Jul 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
आत्म हत्या बच्चा
विज्ञापन
9वीं के छात्र को टीचर ने ऐसी बात कह दी कि वो जान देने पर उतर आया। उसने वो खौफनाक कदम उठा लिया कि मां बाप सदमे में हैं। घटना पंजाब के लुधियाना की है। एक सवाल का जवाब न देने पर टीचर ने बच्चे को कह दिया कि ‘तू दुनिया ते कलंक है, तू जहर खा के मर जा। यह सुनकर बच्चा इतना दुखी हुआ कि उसने जहर खा लिया। अब बच्चे की हालत अब ऐसी हो गई है कि उसे बिस्तर से बांधकर रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को पुलिस ने बच्चे के बयान दर्ज किए है। बयान दर्ज करने के बाद थाना सदर की पुलिस ने आरोपी टीचर अमरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस घटना के बाद बच्चे के मां बाप सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि टीचर की इस बात से बच्चे को काफी ठेस पहुंची। वह कभी भी इससे आहत होकर कोई भी कदम उठा सकता है। टीचर ने तो बोल दिया, अब हम क्या करें। 
विज्ञापन

सभी बच्चों के सामने पिटाई भी की और फटकारा

student beaten
पुलिस को दिए बयान में बच्चे के पिता जरनैल सिंह ने बताया कि उसका बेटा जगदीप सिंह (15) गांव गिल स्थित सरकारी स्कूल में 9वीं का छात्र है। 4 जुलाई को उसके गणित के टीचर अमरदीप सिंह ने जगदीप से कोई सवाल पूछा था। बेटा जवाब नहीं दे सका। इसके बाद टीचर ने उसके बेटे की पिटाई की और उसे जहर खाकर मर जाने के लिए कहा। इस बात से उसका बेटा हताश हो गया था। छुट्टी के बाद बेटे ने घर में पड़ी दवाएं सुसाइड करने के लिए खा ली।

जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो उन्हें पता चला। इस पर बेटे को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में दाखिल कराया। वहां छह दिनों बाद उसके बेटे ने पुलिस को बयान दिए हैं। चौकी मराडो के इंचार्ज गुरबक्शीश सिंह ने बच्चे के बयानों के आधार पर गणित के टीचर के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने जांच के लिए बनाई कमेटी
जिला शिक्षा अधिकारी चरणजीत सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए उन्होंने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई है। टीम को डिप्टी जिला अधिकारी नाहर सिंह लीड कर रहे है। कमेटी के सदस्य बच्चे के बयान लेने गए थे। डाक्टरों ने बच्चे से मिलने नहीं दिया। टीम मंगलवार को बच्चे का बयान दर्ज करेगी। इसके अलावा टीम स्कूल गई थी, जहां बच्चों से पूछताछ की गई। उन्होंने टीम को जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें