फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होजरी के काम में हुआ घाटा तो शुरू की लॉटरी, पुलिस ने बंद कराई तो करने लगा नशा तस्करी

Sat, 15 Feb 2020 12:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)

सार

  • कार से हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहा था आरोपी, 710 ग्राम के साथ हुआ गिरफ्तार।
  • एसटीएफ टीम ने आरोपी को किया अदालत में पेश, पुलिस रिमांड पर भेजा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होजरी कारोबार में पड़े घाटे के बाद युवक ने अवैध लॉटरी का धंधा शुरु कर दिया लेकिन वह भी पुलिस ने बंद करवा दिया तो कोई काम धंधा न होने के कारण आरोपी ने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी ने दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन से हेरोइन लाकर लुधियाना में सप्लाई शुरु कर दी। 

विज्ञापन


आरोपी को एसटीएफ की टीम ने उसे समय गिरफ्तार कर किया जब वह ताजपुर रोड पर किसी को कार से हेरोइन देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 710 ग्राम हेरोइन बरामद की। एसएएस नगर मोहाली के फेस चार स्थित एसटीएफ में भामियां खुर्द स्थित महावीर कालोनी निवासी हर्ष वर्मा (28) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 

एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने ताजपुर रोड अमृत धर्म कांटे के पास नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कार में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी होजरी कारोबार करता था लेकिन घाटा होने के कारण तीन साल पहले उसने लॉटरी का धंधा शुरु कर दिया। वह भी पुलिस ने सख्ती कर बंद करवा दिया। उसके बाद आरोपी ने दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई शुरु कर दी। आरोपी पिछले छह महीने से हेरोइन सप्लाई कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लेकर महानगर में सप्लाई करता था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें