फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे नहीं लौटाने पर युवक के साथ की थी दरिंदगी, कत्ल में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
Ludhiana News
विज्ञापन
पैसे नहीं लौटाने पर युवक के साथ दरिंदगी की गई थी। हत्या के केस में पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ जारी है। घटना पंजाब के लुधियाना की थी। ब्याज के पैसे को लेकर दो दिन पहले टिब्बा रोड पर रहने वाले मोहम्मद इरशाद की हत्या करने वाले फाइनेंसर पिता-पुत्र को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए मोहन चंद शर्मा और उसके बेटे इंद्र शर्मा को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एडीसीपी 4 जसदेव सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहम्मद इरशाद ने आरोपियों के तीन हजार रुपये ब्याज के देने थे। वह आरोपियों को 12 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन आरोपी ओर पैसों की मांग कर रहे थे। जिस कारण आरोपियों का मोहम्मद इरशाद के साथ विवाद चल रहा था।

27 जुलाई को मोहम्मद इरशाद घर पर था तो आरोपी दो बाइक पर आए और मोहम्मद इरशाद को अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसे घर के बाहर फेंक दिया। जब परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो मोहम्मद इरशाद की मौत हो चुकी थी। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपी काला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जो पहले से ही दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें