फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत एक युवक ने अपने साथ काम करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उससे शादी करने से साफ तौर पर मना कर दिया और उसे धमकियां दी कि इस बारे में किसी को न बताए।
युवती ने इस बारे में अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार की सुबह इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को वीरवार अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।
पीड़ित युवती द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह फोकल प्वाइंट पर स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करती है। आरोपी भी उसकी फैक्टरी में काम करता था। वहां पर दोनों में प्रेम संबंध बन गए। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा। युवती ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया और धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को बताए भी नहीं। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। परिजनों ने पुलिस को बताया और मामला दर्ज कराया। जांच अधिकारी जोगिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा।