फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आहत महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 04 Jan 2017 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sucide in hotel - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
छेड़छाड़ से शर्मशार होकर एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य मामले में एक महिला ने अपने साथ छेडछाड़ व पीछा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों ही मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला थाना एसएचओ सुशीला देवी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दी है कि वह घर पर अकेली थी। तभी मौका देख गांव भिडूकी निवासी दरयाब व महेश घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता ने उक्त लोगों का विरोध किया तो दोनों लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 

अपने साथ हुई घटना से शर्मशार होकर पीड़िता ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन



दूसरे मामले में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव चिरवाड़ी निवासी नरेन उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता है और उसका पीछा करता रहता है। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा, एक 19 वर्षीय लड़की व एक 27 वर्षीय महिला रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो र्गइं। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी के मामले दर्ज कर लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें