फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: प्रवासी मजदूर से लूट करने वाले दो आरोपी काबू, 36 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

Tue, 04 Apr 2023 08:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने थाना मोती नगर के प्रभारी नरदेव सिंह को 11 हजार रुपये का नकद इनाम और डीजीपी डिस्क से नवाजा जाएगा जबकि आरोपियों को इतने कम समय में काबू करने वाली पूरी टीम को 21 हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के मोती नगर इलाके के शेरपुर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने साइकिल प्रवासी मजदूर को घेरा और पिटाई करने के बाद मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। मजदूर ने आरोपियों का काफी मुकाबला करने की कोशिश की लेकिन वह तेजधार हथियार की वजह से मुकाबला नहीं कर पाया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में यह सारी घटना कैद हो गई। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल हुई तो हरकत में आई कमिश्नरेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि दोनों लुटेरे हबीबगंज इलाके के है। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सीएमसी अस्पताल के पास स्थित मोहल्ला हबीबगंज निवासी करण कुमार (32) और मोहर सिंह नगर निवासी रविंदर सिंह उर्फ रिंकू (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला 36 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सोमवार को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज काफी वायरल हुई। नानक नगर के दलविंदर सिंह ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह एक फैक्टरी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज करीब आठ बजे चेक कर रहा था। इस दौरान पता चला कि सुबह करीब साढ़े छह बजे साइकिल सवार युवक जा रहा है और प्रवासी मजदूर को बाइक सवार दो लुटेरों ने घेर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और तेजधार हथियार के बल पर उससे मोबाइल और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस के पास कोई शिकायत तो आई नहीं मगर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए जांच की गई और आरोपियों की पहचान भी हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन, तेजधार हथियार, पांच हजार रुपये की नकदी और बिना नंबर की बाइक बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इलाके में करीब 10 से ऊपर वारदातें की हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत है। अब आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

थाने से फरार होने की कोशिश की, आरोपी की बाजू टूटी
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि थाना मोती नगर की पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी थी। जब आरोपी करण कुमार को बाहर लाया गया तो उसने मुलाजिम को धक्का दे थाने की दीवार फांदने की कोशिश की लेकिन बाकी मुलाजिमों ने समय पर काबू कर लिया। इस दौरान करण की बाजू भी टूट गई। इसके बाद थाना मोती नगर की पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने थाना मोती नगर के प्रभारी नरदेव सिंह को 11 हजार रुपये का नकद इनाम और डीजीपी डिस्क से नवाजा जाएगा जबकि आरोपियों को इतने कम समय में काबू करने वाली पूरी टीम को 21 हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें