इंजेक्शन में भर कर हेरोइन सप्लाई करने के एक आरोपी को थाना डिवीजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को छावनी मोहल्ला के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन, चार इंजेक्शन और इलेक्ट्रानिक कंडा बरामद किया है। पुलिस ने विजय कुमार उर्फ साबरकोटी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम छावनी मोहल्ला में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विजय कुमार काफी लंबे समय से हेरोइन तस्करी का धंधा चला रहा है। वह हेरोइन तो सप्लाई के साथ युवाओं को हेरोइन का इंजेक्शन भी लगाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन इंजेक्शन और इलेक्ट्रानिंक कंडा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी विजय पिछले करीब दो साल से धंधा कर रहा है। पुलिस को पिछले काफी लंबे समय से आरोपी की तलाश थी।