फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती... फिर दोस्तों संग महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीटने का भी आरोप

Tue, 20 Sep 2022 01:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

एसआई कमलदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक अज्ञात समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के जरिये महिला के साथ दोस्ती कर उसे अपने प्यार के जाल में फंसाकर एक युवक ने अपने दोस्तों के संग सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला पंजाब के जगरांव का है। थाना सिटी की एसआई कमलदीप कौर ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि गत वर्ष 2021 में उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये आरोपी से हुई थी। इसके बाद दोनों अक्सर एक दूसरे से बातचीत करने लगे और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। 

विज्ञापन


17 सितंबर 2022 को आरोपी ने कॉल कर कहा कि वह उसके गांव आया है। बताया कि दवा लेने जगरांव जाना है। तुम अस्पताल में ही मिल लेना। इस पर आरोपी कहने लगा कि अगर तुम्हे जाना है तो मेरे साथ मोटरसाइकिल पर ही चलो। तुम्हें अस्पताल ले चलता हूं। पीड़िता उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर दवा लेने चल पड़ी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे अपने साथ एक मकान में ले गया और अंदर ले जाकर बैठा दिया। कुछ समय बाद वहां तीन युवक पहुंचे। आरोपी ने तीनों युवकों को अपना दोस्त बताया। कुछ समय बाद आरोपी महिला को दूसरे कमरे में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। इसके बाद उसके तीनों दोस्त भी कमरे में आ धमके। उन्होंने पीटा और सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि अगर तुमने इस बात को किसी को बताया तो जान से मार देंगे। एसआई कमलदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक अज्ञात समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें