फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: मामा बना हैवान, नाबालिग भांजी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती

Wed, 05 Jul 2023 06:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी ने नाबालिग को इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। पीड़िता ने हिम्मत दिखा सारी बात परिवार को बताई तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में एक मामा हैवान बन गया। उसने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब नाबालिग बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर में अकेली थी।

विज्ञापन


जब नाबालिग की मां घर आई तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इस मामले में मां की शिकायत पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग की मां ने शिकायत दी है कि उनके पति और बेटा गांव गए हैं। वह एक निजी फैक्टरी में काम करती है। तीन जुलाई को वह अपने काम पर गई थी। नाबालिग बेटी अपनी छोटी बहन के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग को आवाज देकर अपने कमरे में बुलाया और उसके मुंह पर हाथ रख दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। पीड़िता ने हिम्मत दिखा सारी बात परिवार को बताई तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पटियाला: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म

समाना सदर थाना अंतर्गत एक घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की माता के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया गया है लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह चार जुलाई 2023 की सुबह आठ बजे काम से बाहर गई थी। शाम को करीब साढ़े चार बजे जब वह घर पहुंची तो देखा कि आरोपी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें