फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बहला फुसला कर नाबालिग लड़की को किया अगवा, सुनसान स्थान पर किया दुष्कर्म, धमकी देकर छोड़ा

Fri, 05 May 2023 05:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

परिवार ने शिकायत दी है कि 27 अप्रैल को नाबालिग घर से सामान लेने निकली थी लेकिन घर वापस नहीं आई। परिवार वालों ने नाबालिग की काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मगर बाद में पता चला कि आरोपी नाबालिग को भगा कर अपने साथ ले गया है और अज्ञात स्थान पर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में घर से सामान लेने निकली नाबालिग को बहला फुसला कर एक युवक अपने साथ ले गया। आरोपी ने अज्ञात स्थान पर ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने वारदात के बारे में किसी को भी न बताने की नाबालिग को धमकी दी। इसके बाद आरोपी नाबालिग को गिल रोड पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


नाबालिग ने किसी तरह से इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद उन्होंने शिकायत थाना डिविजन छह की पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग के परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी कृष्णा प्रसाद के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

परिवार ने शिकायत दी है कि 27 अप्रैल को नाबालिग घर से सामान लेने निकली थी लेकिन घर वापस नहीं आई। परिवार वालों ने नाबालिग की काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मगर बाद में पता चला कि आरोपी नाबालिग को भगा कर अपने साथ ले गया है और अज्ञात स्थान पर है। अगले दिन नाबालिग बेटी मिल्लरगंज के पास परिवार वालों को मिली। इसके बाद उसने पूरी जानकारी परिजनों को दी। थाना डिविजन छह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
गुरदासपुर जिले में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सदर थाना अंतर्गत रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी रोहित मसीह का पड़ोस में आना-जाना था। वह अक्सर उसे फोन कर परेशान करता था। इसे लेकर लोगों ने उनका राजीनामा करा दिया था। इसके बाद एक रात वह अपने घर में अकेली सो रही थी। रात करीब 11:30 बजे आरोपी उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें