गुरप्रीत शादी के कुछ समय बाद यानी की आठ महीने पहले न्यूजीलैंड चला गया था। वह अपनी पत्नी को भी वहां बुलाने की तैयारी कर चुका था। छह फरवरी को गुरप्रीत की पत्नी को न्यूजीलैंड जाना था और उसकी टिकट भी हो चुकी थी। मगर जब परिवार को गुरप्रीत की मौत की खबर मिली तो सभी हैरान हो गए। मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता निशान सिंह वकीलों से सलाह करके न्यूजीलैंड जाने की तैयारी कर रहे हैं ताकि वह अपने बेटे की मौत का कारण जान सके और शव को भारत ला सके।
बहन बोली- मेरे भाई का शव मंगवा दें
भाई की मौत का पता चलते ही परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। इस दौरान मृतक के बहन अमनदीप कौर ने अपील करते कहा कि उसके भाई का शव भारत मंगवा कर उन्हें सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि अब वह तीन बहन रह गई हैं। उन्हें अंतिम बार उसका चेहरा तो दिखा दिया जाए। बहन अमनदीप कौर ने कहा उन्हें नहीं पता कि उसके भाई की हत्या क्यों की गई है, जबकि उसका भाई सिर्फ अपने काम से मतलब रखता था।