फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेल जोड़ा, पड़ा प्यार में पर अंजाम खतरनाक

Tue, 24 Jun 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत-जींद रेलवे ट्रैक पर बेमेल प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। प्रेमी नारा गांव का अविवाहित युवक था, जबकि प्रेमिका गांव की ही चार बच्चों की मां थी। दोनों एक साथ मजदूरी करते थे और बीती रात को अचानक गायब हुए थे। दोनों के शव गोशाला के पास ट्रैक पर पड़े मिले हैं। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने दोनों का अपने रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पानीपत-जींद रेलवे ट्रैक पर शिव गोशाला और नारा गांव के बीच मंगलवार सुबह एक महिला व युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीण सूचना मिलते ही ट्रैक पर पहुंचे और दोनों की पहचान की। इसके बाद जीआरपी पानीपत पहुंची। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त जसबीर (22) निवासी नारा व कविता (33) निवासी नारा के रूप में कराई। गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
Trending Videos

ड्राइवर ट्रेन का बजाता रहा हॉर्न

ग्रामीणों की मानें तो दोनों ने बीती देर रात को ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। गांव के कुछ किसान खेतों में पानी लगा रहे थे। देर रात को आने वाली ट्रेन के चालक ने काफी देर तक हॉर्न भी बजाए और ट्रेन को धीमा भी किया।

किसानों को उसी समय किसी हादसे के होने का अंदेशा हुआ और वे मौके पर पहुंचे, लेकिन वे अंधेरे के चलते शवों की पहचान नहीं कर सके और वापस चले गए।
विज्ञापन

दोनों एक साथ करते थे मजदूरी

कविता की करीब डेढ़ दशक पहले शादी हुई थी। उसके चार बच्चे थे। पति-पत्नी एक साथ मजदूरी करते थे। यहीं पर जसबीर भी मजदूरी करता था। इसी बीच जसबीर व कविता के बीच नजदीकियां बनीं।

वर्जन
पानीपत-जींद रेलवे ट्रैक पर नारा गांव के नजदीक एक युवक व एक महिला का शव मिला है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लगता है। जीआरपी ने शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-रणधीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी, पानीपत
जगमहेंद्र-हरेंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें