जांच में शवों की पहचान मूलरूप से गांव नाहरी फिलहाल कबीरपुर निवासी अरुण (19) और मूलरूप से बिहार फिलहाल शांतिनगर निवासी अंजलि (18) के रूप में हुई है। जीआरपी ने युवक-युवती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। जीआरपी की जांच में पता लगा कि दोनों एक साथ सोनीपत के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ते थे।
उसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया था। इस बारे में लड़की के परिजनों को पता था। उन्होंने अरुण और अंजलि की शादी करने से मना कर दिया था। रविवार को दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रेलवे लाइन के नजदीक पहुंचे और डाउन ट्रैक पर अंबाला की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से मिले मोबाइल फोन से उनकी पहचान हो सकी है।
जगदीशपुर-बारोटा के बीच सुपर एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक मिली है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों बाइक पर बैठकर यहां पहुंचे थे। जांच में पता लगा कि दोनों सहपाठी थे और युवती के परिजनों ने उनकी शादी कराने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। युवक के परिजनों ने दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से मना किया है। -रामफल पाराशर, थाना प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत।