फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के लिए टॉवर पर चढ़ने वाला अब सलाखों के पीछे

Wed, 16 Mar 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद।
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलवाने की जिद के चलते मोबाइल टॉवर पर चढ़े गांव चिंदड़ निवासी चंद्रपाल को फतेहाबाद पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कैथल पुलिस ने चंद्रपाल को रविवार को ही फतेहाबाद पुलिस को सुपुर्द किया था। उस पर फतेहाबाद में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज है। नाबालिग युवती कैथल जिले की बताई जा रही है।

बताया गया है कि उक्त लड़की से चंद्रपाल ने विवाह कर लिया और कोर्ट में पेश होकर सुरक्षा के आदेश भी ले लिए। बाद में कैथल पुलिस ने जब लड़की के नाबालिग होने के बात कोर्ट में कही तो कोर्ट ने उसे नारी निकेतन करनाल में भेज दिया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर युवक बिफर गया और मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करने लगा। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद कैथल पुलिस ने उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा। नीचे उतारते ही उसे काबू कर फतेहाबाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें