फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना से दिल्ली जा रही ट्रेन में लुटेरों का तांडव, 4 यात्रियों को लूटा

Thu, 21 Apr 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo
विज्ञापन
ऊना से चलकर दिल्ली जा रही हिमाचल एक्सप्रेस में पानीपत-सिवाह के बीच चार यात्रियों से बदमाशों ने मोबाइल और नगदी लूट ली। बदमाशों की संख्या छह बताई जा रही है। पीड़ित यात्रियों ने लूटपाट की शिकायत पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दी। वहां से शिकायत को पानीपत जीआरपी को फॉरवर्ड कर दिया गया है। रेलवे डीएसपी जगदीप सिंह दूहन ने पानीपत जीआरपी स्टेशन पहुंचकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मामले में रिपोर्ट लेते हुए जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार अल सुबह करीब चार बजे 14454 हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में दीवाना रेलवे स्टेशन के समीप करीब छह बदमाश जरनल डिब्बे में सवार चार यात्रियों बलजीत निवासी पलवल व उसके साथी सोनू निवासी संबल, शिपक निवासी दिल्ली और लक्की निवासी हिमाचल से मारपीट कर आठ मोबाइल और 15 हजार रुपये लूट ले गए। दीवाना स्टेशन के नजदीक गांव सिवाह के पास चेन पुलिंग कर बदमाश ट्रेन से कूदकर भाग गए। पीड़ितों ने लूटपाट की शिकायत पुरानी दिल्ली स्टेशन पर दी। पुलिस ने जीरो पर नंबर एफआईआर दर्ज करने के बाद जीआरपी पानीपत को भेज दी। जीआरपी ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वर्जन
मंगलवार अल सुबह करीब चार बजे हिमाचल एक्सप्रेस में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने चार रेल यात्रियों से मोबाइल व करीब 15 हजार रुपये लूट लिए। मामला दर्ज कर लिया है गंभीरता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश शर्मा, प्रभारी जीआरपी पानीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें