फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे डॉक्टर्स से लूटपाट, सूझबूझ से पकड़ाया एक बदमाश्ा

Sat, 19 Mar 2016 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली से रोहतक लौट रहे पीजीआई के दो डॉक्टरों के साथ सांपला में तीन बदमाशों ने लूटपाट की। हालांकि डॉक्टरों की सूझबूझ से एक बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश गढ़ी सांपला का रहने वाला है, और फरार दोनों साथी इस्माइला के हैं। सांपला पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, पीजीआई के डॉक्टर अभिलेष और डॉक्टर तरुण बृहस्पतिवार को जरूरी काम से दिल्ली गए थे। वहां उन्हें काम अधिक होने के कारण रात हो गई। वह देर रात में दिल्ली से रोहतक के लिए रवाना हुए।

सांपला के समीप इस्माइला के जंगलों में उनकी कार खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने कार सड़क के किनारे खड़ी कर ली। उसी समय बाइक पर तीन बदमाश आए। बदमाशों को कार की तरफ बढ़ता देख एक डॉक्टर ने मैसेज टाइप कर अपने जानकार आईपीएस अधिकारी को भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, बदमाशों ने डॉक्टरों के पास पहुंचकर लूटपाट शुरू कर दी। उन्होंने डॉक्टरों से मोबाइल और नकदी लूट ली। अभी बदमाश लूटपाट कर ही रहे थे, कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक बदमाश को तो दबोच लिया लेकिन दो मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम राहुल निवासी गढ़ी सांपला बताया। राहुल ने अपने दोनों साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। फरार हुए बदमाश इस्माइला के बताए जा रहे हैं। सांपला थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें