फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड के तीनों हत्यारों को उम्रकैद की सजा, लूट के इरादे से मारा गया था

Sat, 01 Sep 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
लूट के इरादे से रिलायंस जियो के मार्केटिंगहेड की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में जिला अदालत ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में मनीमाजरा निवासी मनीष (27), आमिर (19) और राजीव कॉलोनी पंचकूला निवासी आकाश (20) शामिल हैं। अदालत ने तीनों पर 5-5 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले मनीमाजरा थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 392, 411 और 34 के तहत केस दर्ज किया था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सुनाए फैसले में अदालत ने तीनों को आईपीसी की धारा 302, 397 और 34 के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को वारदात के 20 दिन बाद गिरफ्तार किया था। मामले के अनुसार रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड विनीत त्रेहान (38) मनीमाजरा स्थित उप्पल मार्बल सोसाइटी में परिवार के साथ रहता था। 31 जुलाई 2016 की रात विनीत मोहाली स्थित आफिस से ड्यूटी खत्म कर घर आए थे। कार पार्क करने के बाद वह फोन पर ही बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां तीन युवक आए और उसे पीटने लगे। मनीमाजरा फायर स्टेशन ऑफिस के साथ लगती हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड विक्की आनंद ने युवकों को विनीत से मारपीट होते देख फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्रत्यक्षदर्शी विक्की आनंद ने बताया कि  एक व्यक्ति को उसकी कार के पास तीन युवक पीट रहे थे। काफी शोर शराबा हो रहा था। वह जब उनकी ओर गया तो वह बाइक पर भाग गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विनीत उस समय अपनी एसयूवी कार में गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस विनीत को सीधे पीजीआई लेकर गई, लेकिन वहां डाक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया था कि तीनों हमलावर विनीत से तीन मोबाइल, गाड़ी की चाबी और पर्स लेकर फरार हुए थे। सिक्योरिटी गार्ड के वहां पहुंचने से वह उसकी सोने की चेन, कड़ा, अंगूठी समेत अन्य सामान नहीं लूट सके थे।
विज्ञापन


शुरुआत में मनीमाजरा थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के बयान के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 20 दिन बाद पुलिस ने जांच के आधार पर मनीष, आकाश और आमिर को मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस को दोषियों के पास से खून से सने कपड़े, वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, विनीत का आईकार्ड, तीन पैन ड्राइव आदि बरामद कर ली थी।

हमले के बाद अधमरा छोड़ हो गए थे फरार
उस दिन की वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसकी फुटेज में सामने आया था कि विनीत की गाड़ी सोसाइटी की पार्किंग में आकर रुकी। विनीत फोन पर बात करते हुए बाहर आया। थोड़ी देर बाद एक मोटरसाइकिल पर तीनों हमलावर वहां पहुंचे। तीनों हमलावर विनीत समेत उसकी कार में आकर बैठे। कुछ देर बाद तीनों विनीत समेत बाहर आए और विनीत के सिर पर तेजधार हथियार से हमले किए। सिक्योरिटी गार्ड के आने पर वह विनीत को अधमरा छोड़ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें