फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी के दफ्तर में घुसकर किया जानलेवा हमला

Wed, 14 Dec 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालोनी नंबर चार में मंगलवार देर रात वर्ड नंबर 20 के प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर धावा बोलकर 15 से अधिक लोगों ने उसके भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


छब्बू यादव वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। छब्बू ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे 15 से अधिक लोगों ने कालोनी नंबर चार स्थित उनके चुनावी कार्यालय पर धावा बोल दिया और वहां मौजूद उसके भतीजे संतोष यादव (28) साल पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। 

संतोष को उसके साथ के लोगों ने सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कराया है। छब्बू यादव का आरोप है कि वार्ड 20 से कांग्रेस प्रत्याशी शशि शंकर तिवारी के समर्थकों ने संतोष पर हमला किया। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रचार के दौरान कई बार संतोष के साथ हमलावरों की नोकझोंक हुई थी। प्रत्याशी ने बताया कि जिस समय हमला हुआ संतोष कालोनी में प्रचार कर लौटा था और साथियों से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और इलाका एसएचओ जीएमसीएच पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। देर रात खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें