फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार महिला खुद को लगाने लगी आग, जानें क्या था मामला?

Sat, 25 Jun 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में महिला ने खुद को जलाने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरे बाजार में आज उस समय लोगों के होश उड़ गए, जब एक महिला तेल छिड़ककर खुद को आग लगाने लगी। यह देखते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस को बुलाया गया और महिला को आग लगाने से रोका गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि जगरांव में पुरानी सब्जी मंडी चौक पर नगर काउंसिल की टीम अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची। इसका सभी दुकानदारों ने विरोध किया। टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। जैसे ही बुल्डोजर दुकानों की ओर बढ़ा, दुकानदार उसके आगे लेट गई।

एक दुकान की मालकिन सिमरन कौर तो अफसरों से भिड़ गई, लेकिन टीम पीछे नहीं हटी। यह देखकर महिला ने चाय के स्टॉल से स्टोव उठाया और उसमें मौजूद तेल खुद पर छिड़क लिया और आग लगाने लगी। यह देखकर अफसरों के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और उन्होंने महिला को पकड़ लिया। एसएचओ सिटी जसविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी रछपाल सिंह पहुंचे और मामला शांत किया। साथ ही दोनों पक्षों को बैठकर बातचीत करने को कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें