फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासरूम में फंदा लगा स्कूल स्टाफ ने खुदकुशी की

Mon, 16 Feb 2015 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोबिंदगढ़ इलाके के अर्जुन नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में 26 साल की सफाई सेविका का शव सोमवार को क्लासरूम में पंखे से लटकता मिला। महिला माला अपने पति सुमित और दो बच्चों के साथ स्कूल में ही रहती थी।
विज्ञापन


घटना के बाद से महिला का पति और बच्चे गायब हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। एडीसीपी सिटी परमजीत सिंह का तर्क है कि पति घबराकर बच्चों सहित भाग गया है, यह एक खुदकुशी है इसलिए 174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है।

सोमवार सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो काफी खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला। इसकी जानकारी बारादरी थाने की पुलिस को दी गई, जिसके बाद एसएचओ भूषण सेखड़ी पुलिस बल के साथ पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। अंदर क्लासरूम में सफाई सेविका माला का शव पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन


स्कूल में बच्चों को वापस भेज दिया गया। इसके बाद इलाका पार्षद अर्जुन सिंह पप्पी पहुंचे और शव को उतरवाया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि माला मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और वह लव मैरिज कर जालंधर आई थी।

अपने पति के साथ वह पहले इलाके में कपड़े प्रेस करने का काम करती थी, बाद में उसको स्कूल में सफाई सेविका की नौकरी मिल गई। जिसके बाद वह अपने पति और दो बच्चों के साथ स्कूल में ही रहने लगी थी।

माला का पति सुमित घटना के बाद से फरार है, वह कहां चला गया, इसके बारे में पुलिस नहीं जानती। एसीपी सेंट्रल डीडी शर्मा का कहना है कि सुमित डरकर भाग गया होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें