फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया से लौट पत्नी बोली, 'पति बेरहमी से मारता-पीटता है'

Sat, 30 May 2015 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया से लौटी युवती ने अपने पति पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में केस दर्ज कराया है। युवती की शादी जालंधर निवासी शैफी मल्होत्रा से हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने स्वर्ण पार्क के रहने वाले शैफी मल्होत्रा पर केस दर्ज किया गया है। महिला का पति शैफी इस समय ऑस्ट्रेलिया में ही है। पुलिस उसके एलओसी आर्डर जारी करेगी।

पुलिस को दी शिकायत में राजिंदर नगर की रहने वाली रीमा मोंगा ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने मजबूर करके उससे आइलेट्स करवाई और ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए मायके से पैसे लाने के लिए कहा। उसके माता-पिता ने पैसे दिए, जिसके बाद वह पति के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गई।

वहां जाकर भी पति उससे दहेज की मांग करने लगा। उससे मारपीट भी की। वहां उसे इंसाफ नहीं मिला, जिस कारण वह भारत आ गई। महिला थाना की पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें