फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटने पर मुकदमा

Sat, 30 May 2015 05:50 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द निवासी सनीला देवी ने अपने पति के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सनीला देवी ने पति रामसेवक के विरुद्ध पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति शराब पीने का आदी है। वह रोज शराब पीकर मारपीट करता है, उसके मायके वालों से एक लाख रुपया और बाइक की मांग भी करता है। आरोप है कि 29/30 की रात को पति रामसेवक और देवर मनोहर, शिवराम, चेतराम, लालबहादुर ने कहासुनी के बाद उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गांव वालों ने सनीला के मायके अलियापुर निवासी पिता दयाराम, भाई श्रवण कुमार, धर्मेंद्र कुमार को मारपीट की फोन पर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों के साथ ही सनीला के ससुरालियों ने गालीगलौज करते हुए भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि  उसकी शादी के सात वर्ष हो चुके हैं और तीन बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें