फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार से पहले पुलिस ने चिता से उठाया विवाहिता का शव

Wed, 16 Mar 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार में 12 क्वार्टर के श्मशानघाट में उस समय लोग सकते में आ गए, जब पुलिस ने अंतिम संस्कार से ठीक पहले एक महिला की डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया। किसी ने पुलिस को फोन कर मर्डर की बात कही थी। मामला साफ होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। बताया गया है पश्चिम बंगाल की 25 वर्षीय सीमा 27 दिन पहले चूल्हे पर दूध गर्म करते समय जली थी। घर पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
किसी ने मंगलवार को पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि महाबीर कॉलोनी में विवाहिता सीमा की हत्या की गई है। ससुराल जन गुपचुप शव का अंतिम संस्कार करने वाले हैं। कंट्रोल रूम से इसकी सूचना 12 क्वार्टर चौकी में दी गई। तब पुलिस एकाएक हरकत में आई और वहां पास में ही श्मशानघाट में बिना देरी किए पहुंची। वहां चिता के लिए लकड़ियां लगाई जा रही थीं। शव वहां रखा जाने वाला था।

पुलिसकर्मियों को देख संस्कार में शामिल होने आए लोग दंग थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से अंतिम संस्कार न करने की बात कहकर शव कब्जे में ले लिया। उन्हें मामले से अवगत करा शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव ससुराल जनों को सौंपा। तब जाकर शव का अंतिम संस्कार हो पाया।
विज्ञापन


किसी ने मामला संदिग्ध होने की सूचना दी थी। इस पर शव कब्जे में लिया गया था। डॉक्टरों के बोर्ड ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया है। इसमें कुछ गलत नहीं मिला है। पति की गैर मौजूदगी में चूल्हे पर दूध गर्म करते सीमा जली थी। चश्मदीद एवं किराएदार विक्रांत  के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-दीपेंद्र सिंह जांच अधिकारी, 12 क्वार्टर चौकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें