फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये के लिए लेडी डांसर ने किया कांड, हर कोई हैरान

Thu, 22 Dec 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
महिला ने की युवक की हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पैसे के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक कांड लेडी डांसर ने कर दिया, वो भी मात्र सौ रुपये के लिए। घटना पंजाब के लुधियाना की है। दुगरी क्षेत्र में 100 रुपये के लिए हुए विवाद में शराब के नशे में धुत महिला डांसर ने युवक के सिर पर बोतल मार दी।
विज्ञापन


युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव सारी रात डांसर के घर की सीढ़ियों पर पड़ा रहा। रात भर जब वह घर नहीं आया तो पिता उसकी तलाश करते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने बेटे को सीढ़ियों में पड़ा देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। शिकायत तुंरत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और छानबीन की तो मामला पता चला। पुलिस ने लेडी डांसर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश का शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अमनदीप की मौत सिर पर बोतल से हुए गहरे घाव की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेबर का काम करता ​था, पैसे कम होने पर था विवाद

महिला ने की युवक की हत्या
दुगरी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि अमनदीप लेबर का काम करता था और रात को आर्केस्ट्रा के साथ सामान उठाने जाता था। उसे महिला डांसर डिंपी इस काम के लिए पैसे देती थी। अमनदीप पिछले दिनों डिंपी के शो में गया था।

शो के बाद वह रात दो बजे डिंपी के घर पहुंचा और वहां दोनों ने एक साथ शराब पी। इस दौरान अमनदीप ने अपने पैसे मांगे तो डिंपी ने उसे 100 रुपये दे दिए। इसके बाद अमनदीप ने सौ रुपये और मांगे। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई और अमनदीप ने डिंपी को थप्पड़ मार दिया।

इससे गुस्से में आकर डिंपी ने शराब की बोतल अमनदीप के सिर पर दे मारी, जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद डिंपल उसे घसीट कर सीढिय़ों पर ले गई और धक्का दे दिया। फिर डिंपी अपने कमरे में जाकर सो गई।

सुबह अमनदीप के पिता राजिंदर सिंह तलाश करते हुए डिंपी के घर पहुंचे तो सीढ़ियों पर बेटे का खून से लथपथ शव देखा। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें