फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से 500 मीटर की दूरी पर लेडी कांस्टेबल का पर्स छीना

Tue, 16 May 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर एक महिला पुलिसकर्मी से पर्स छीन लिया। पीड़ित कांस्टेबल की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल ने दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-31 में किसी काम से आई थी। जैसे ही वह जापानी गार्डन की पार्किंग से कार निकालने पहुंची कि पीछे से  एक्टिवा सवार दो युवक उसके हाथ से पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में नगदी सहित अन्य दस्तावेज थे। थाना पुलिस ने बताया कि बैग में आईडी कार्ड था। सेक्टर-31 महिला थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के बाद उनकी निशानदेही पर कुछ लोगों से पुलिस ने टाइअप किया है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके पर्स रिकवर कर लिया जाएगा।

पीड़ित कांस्टेबल ने जानकारी देने से किया साफ इनकार
वारदात के बाद अमर उजाला ने पीड़ित कांस्टेबल से मोबाइल पर बातचीत कर जानकारी लेने चाही। लेकिन पीड़ित कांस्टेबल ने स्नेचिंग से संबंधित किसी भी सवाल के बारे में बताने से साफ इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें