फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः जामुन चुराने के आरोप में महिला के बाल पकड़कर जमकर पिटाई, एक गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2020 12:42 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महिला की पिटाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 अस्थायी सब्जी मंडी में बुधवार को एक शर्मनाक घटना घटी। फल आढ़ती और उसके मुनीम ने जामुन चुराने के आरोप में सरेआम महिला के बाल पकड़कर जमकर पिटाई की। पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा के तहत मामला दर्जकर एक को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो पूरे दिन वायरल होता रहा। उधर, आढ़तियों ने इस मामले में रोष प्रकट करते हुए पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बापूधाम निवासी सुनीता और उसका पति किशन सब्जी मंडी से फल व सब्जियों को थोक में खरीदकर शहर में फेरी लगाकर बचने का काम करते हैं। रोज की तरह सुबह जब वे मंडी पहुंचे तो वहां पर फल आढ़ती ने महिला पर जामुन का पैकेट चुराने का आरोप लगाकर गाली गलौच शुरू कर दी। जब महिला और उसके पति ने विरोध किया तो आढ़ती व अन्य साथियों ने महिला के बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। बयान लेने के बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 में तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में राजेश नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


नहीं चुराया जामुन का पैकेट 
मैंने जामुन का पैकेट नहीं चुराया। हम गरीब जरूर हैं लेकिन चोर नहीं। सरेआम मेरी और मेरे पति की पिटाई होती रही। लेकिन किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया। - सुनीता, पीड़िता

आढ़ती बोले- निष्पक्ष कार्रवाई हो 
मारपीट के मामले में आढ़तियों ने रोष प्रकट करते हुए पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताया है। आढ़तियों का कहना है कि ऐसे तो चोरी करने वालों के हौसले बुलंद होंगे। पुलिस को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें