फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू हादसाः बचकर लौटी युवती की आपबीती सुनिए

विज्ञापन
विज्ञापन
40 जानें लील लेने वाले कुल्लू बस हादसे में बचकर लौटी युवती की आपबीती किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सुनिए।
विज्ञापन


पंजाब में बठिंडा के गांव लेलेवाला की संदीप कौर (23) ने पेड़ के साथ लटककर अपनी जान बचाई। शनिवार को पीजीआई से घर पहुंची संदीप कौर ने बताया कि वह मणीकरण जाने के लिए अपने गांव वालों के साथ एक टूरिस्ट बस में गई थी। सभी लोग श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेककर मणिकरण साहिब के लिए रवाना हुए।

जब वह कुल्लू से आठ से दस किलोमीटर पीछे थे तो पहाड़ी रास्ते में बड़ा मोड़ आया। इससे बस पहाड़ से टकरा गई और बस के शीशे टूट गए। लोगों ने ड्राइवर को बस को ध्यान से मोड़ काटने के लिए बोला। इसके बाद ड्राइवर ने कहा कि वह बस को थोड़ा सा पीछे लेकर मोड़ काट लेता है। इसके बाद ड्राइवर जब बस को पीछे करने लगा तो उसको यह जजमेंट नही हुई कि उसने बस को कितना पीछे किया है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

बार-बार उस मंजर को याद कर भावुक हो रही थी

इसी कारण बस के पिछले टायर नदी की तरफ हो गए और भार ज्यादा होने के चलते बस नदी में गिर गई। बस ने दो पटखनी खाई तो बस के टूटे हुए शीशों में से उसका हाथ एक पेड़ पर अटक गया। उससे वह बस से बाहर आ गई और पेड़ के साथ लटक गई। करीब एक घंटे बाद लोगों ने उसे बचाया। थोड़ी देर बाद कुल्लू प्रशासन पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

उसने बताया कि उसी के गांव का रहने वाला केवल सिंह बस की छत पर बैठा था। वह भी बस के गिरने से पहले छलांग लगाकर बच गया। इसी तरह गांव भागीबांदर का एक युवक भी बच गया। संदीप कौर बार-बार उस मंजर को याद कर भावुक हो रही थी। गांव लेलेवाला के एक ही परिवार के तीन सदस्य गए थे, जिनमें से केवल सिंह जिंदा लौट आया है। उसकी मां बलजीत कौर की मौत हो चुकी है और उसका सात साल के बेटे कालू का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें