फरीदकोट में आर्यन नाम के बच्चे का अपहरण
- फोटो : फाइल फोटो
कपूरथला के बाद अब फरीदकोट में 11 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। किडनैपर्स के बच्चे के परिजनों को फोन करके फिरौती मांगी है। फरीदकोट के जैतो स्थित स्थानीय बाजाखाना रोड़ पर स्थित आरवी शांति नगर से शनिवार रात महिला एक्साइज इंस्पेक्टर के 11 वर्षीय बच्चे को बाइक सवार दो युवक जबरन उठाकर ले गए।
घटना के महज कुछ समय बाद ही एक अपहरणकर्ता ने बच्चे के पिता को फोन पर उसे किडनैप करने की जानकारी दी और पैसे का इंतजाम करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस घटना के करीब 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।