घटना की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जालंधर की पाश कालोनी रोज पार्क में प्रापर्टी कारोबारी मोहिंदर कुमार का आज अपहरण हो गया है। परिजनों की माने तो वह घर से निकले ही थे कि गन प्वाइंट पर कुछ लोग उन्हें अपहरण कर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि गन प्वाइंट पर किडनेपिंग हुई या नहीं इसे लेकर पुलिस अभी पशोपेश में है मगर सभी नाकों पर अलर्ट कर दिया गया है।
पुलिस को इस घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है, जिसमें गाड़ी का नंबर 4060 नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि महिंद्र का फोन नंबर अभी चल रहा है। महिंद्र कुमार काला रोज पार्क रहते हैं । सुबह वह घर से अपने फार्म पर गए और वापस नहीं लौटे।
उनके परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि स्विफ्ट कार पर आए कुछ लोगों ने उन्हें प्लाट के बाहर घेर लिया। वह अपनी बाइक से उतरे। पहले उनके बीच काफी बहसबाजी हुई और फिर वह युवक उन्हें गनप्वाइंट पर कार में डाल ले गए। एडीसीपी सिटी वन जसवीर सिंह का कहना है कि किडनैप हुआ है या वह खुद चले गए हैं, इस बारे जांच की जा रही है।