फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए अगवा युवक का मनीला में कत्ल, पैसे देने के बाद भी नहीं छोड़ा

Fri, 15 Sep 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
नवांशहर के एक नौजवान का मनीला में कत्ल कर दिया गया। ललित (33) का करीब 11 दिन पहले अपहरण हुआ था। फिरौती की रकम देने के बावजूद अगवा करने वालों ने उसकी हत्या कर दी। फिरौती की रकम देने गए युवक के मामा का भी तीन दिन से कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


युवक की मां आशा रानी ने बताया कि उनके परिवार के बहुत से लोग मनीला में फाइनेंस का काम करते हैं। उनका बेटा ललित कुछ समय पहले ही भारत आया था। इसके बाद वह मनीला लौट गया था। करीब 11 दिन पहले उनके बेटे को कुछ लोगों ने फिरौती के लिए किडनैप कर लिया।

उनके बेटे को बचाने के लिए उनके भाई तलविंदर पाल सोगी (बलाचौर निवासी) फिरौती की रकम देने गए थे। वे भी अब तक नहीं लौटे हैं। अपहरणकर्ताओं को ढूंढने के दौरान वहां पर पुलिस व आरोपियों के बीच गोली भी चली। इसमें दो अपहरणकर्ता मारे गए। वे भी पंजाबी बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें