फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में आई किशोरी का किडनैपर कर 5 ने किया गैंगरेप

Fri, 06 Nov 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना/जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जागरण से उठाकर एक 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। मामल पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ का है। पांचों आरोपियों ने पीड़िता को मुंह न खोलने की धमकी देकर कई दिनों तक उसका शोषण किया।
विज्ञापन


हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद थाना मंडी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर अलौड़ गांव के पांच युवकों पर दुराचार, अपहरण और चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट की पांच धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की पहचान विशाल, अंग्रेज सिंह, हरमिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह और लक्ष्मण सिंह निवासी अलौड़ के तौर पर हुई है।

मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर जसवीर कौर ने बताया कि वारदात 31 अक्तूबर की है। पीड़िता जागरण में गई हुई थी। अलौड़ के पांच युवकों ने पीड़िता को अगवा किया और अपने गांव ले जाकर खेतों में लगी मोटर पर रात को उससे रेप किया। सुबह छह बजे लड़की अपने घर पहुंची। पीड़िता की शुक्रवार को डॉक्टरी जांच करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के नाम पर विधवा का यौन शोषण

उधर अमृतसर के थाना ब्यास में विधवा को विवाह  का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और धोखे से लाखों  रुपए  ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में सतनाम  सिंह  निवासी  खूही  वेहड़ा सठियाला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो जाने के बाद आरोपी ने उसे विवाह का झांसा दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

इसी दौरान आरोपी धोखे से उससे 5 लाख रुपये भी ले गया। न तो आरोपी ने उसके पैसे वापस लौटाए और न ही उसके साथ विवाह किया।  डाला। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें