कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक छात्रा का कार सवार तीन युवकों ने रविवार दोपहर अपहरण कर लिया। नशीला पदार्थ सूंघाकर छात्रा को आरोपी किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
हालत बिगड़ने पर आरोपी पीड़िता को एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। होश में आने के बाद छात्रा के पुलिस ने बयान लिए। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम और महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह कोचिंग सेंटर में आई थी। दोपहर को घर वापस घर जा रही थी। आरोप है कि कनीना से ही अजीत नामक युवक ने अपने दो साथियों की मदद से उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया।
कार में बैठाते ही युवकों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे किस स्थान पर ले गए इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।