फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, BSc का छात्र निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने पांच दबोचे

Thu, 17 Aug 2023 09:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

आरोपी वपिंद्र ने माना कि लोग उससे सोशल मीडिया के जरिये संपर्क करते थे। पंजाब के बिक्रमजीत सिंह की वपिंद्र सिंह से जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से ही हुई थी। दोनों में हथियार सप्लाई को लेकर डील हुई।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करतीं एसएसपी अमनीत कौंडल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गैंग के पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर उनसे चार पिस्तौल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 18 से 20 वर्ष है। गिरोह का मास्टरमाइंड मध्य प्रदेश का युवक है और वह बीएससी का छात्र है। सभी युवक सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे के संपर्क में आए थे। 

विज्ञापन


एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि चार अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग अवैध हथियारों की सप्लाई करते हैं। अगर दोराहा जीटी रोड पर नाकाबंदी करें तो इन्हें पकड़ा जा सकता है। सूचना के आधार पर एसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने अपनी टीम के साथ नाकाबंदी कर आरोपी बिक्रमजीत सिंह तरनतारन, जश्नप्रीत सिंह अमृतसर, दलजीत सिंह, जशनदीप सिंह गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल बरामद कर दोराहा थाने में मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया। 

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मध्य प्रदेश के जिला भिंड के गांव खैरोली में रहने वाले वपिंद्र सिंह से हथियार लेकर आए थे। पुलिस ने 7 अगस्त को अरोपी वपिंद्र सिंह को मामले में नामजद किया और 13 अगस्त को कोर्ट से अथॉरिटी लेकर वपिंद्र सिंह के गिरफ्तारी वारंट लेकर मध्य प्रदेश में छापा मारा। वहां से पुलिस ने तीन पिस्तौल समेत आरोपी वपिंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी का छात्र है मुख्य आरोपी

एसएसपी ने बताया की वपिंद्र को कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड मिलने पर उससे पूछताछ की जा रही है। वपिंद्र सिंह ने प्राथमिक पूछताछ में माना कि वह बीएससी का छात्र है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात हथियार तस्कर से हुई। इसके बाद वह बुरी संगत में पड़ गया। पहले वह दूसरों के हथियार सप्लाई करता था और फिर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में कुछ डीलर बन गया। आरोपी इंदौर से अवैध हथियार खरीदकर पंजाब में महंगे दाम पर बेचता था।

सोशल मीडिया के जरिये बेचते थे हथियार

आरोपी वपिंद्र ने माना कि लोग उससे सोशल मीडिया के जरिये संपर्क करते थे। पंजाब के बिक्रमजीत सिंह की वपिंद्र सिंह से जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से ही हुई थी। दोनों में हथियार सप्लाई को लेकर डील हुई। वपिंदर एमपी से हथियार भेजता था और बिक्रमजीत पंजाब में सप्लाई करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें