पंजाब के मानसा जिले में पुरानी अनाज मंडी में किसी अज्ञात ने खालिस्तान के पोस्टर लगा दिए। सुबह लोगों ने देखा तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
हालांकि इन पोस्टरों में सिर्फ किसी तरह की धमकी या फिर चेतावनी नहीं लिखी गई ओर सिर्फ पार्टी का नाम ही शामिल किया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है, लेकिन इसको आम बात ही बताई गई है।
शहर की पुरानी अनाज मंडी में दुकानदारों ने सुबह के समय अकाली दल अमृतसर के नाम तले खालिस्तान के कुछ पोस्टर लगे देखे। आढ़तियों एसोसिएशन के महासचिव रमेश टोनी, भीम सैन, गोपाल दास, विनय पाल, मेघ नंद, दीपक कुमार, राम कुमार, काला चकेरिया, गोपाल कंसल आदि ने कहा कि इन पोस्टरों संबधी उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्टर शहर में तनाव व सहम पैदा करते है। बेशक यह किसी द्वारा की गई शरारत हो सकती है, लेकिन इस तरह की शरारत को नकेल न डाली गई तो इसके साथ शहर का माहौल भी खराब हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि ऐसी कार्रवाईयों करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उधर, अकाली दल अमृतसर के जिला नेता राजिंदर सिंह जवाहरके ने इसको आम बात कहते बताया कि पोस्टर में पार्टी का चिन्ह है। इसको कुछ बच्चों द्वारा दीवारों पर चिपका होगा जिस संबंधी उन्होंने पुलिस को भी बताया है।
उन्होंने कहा कि इस में सहम या फिर डर वाली कोई बात नहीं। थाना सिटी-1 के मुखी हरपाल सिंह ने बताया कि यह पोस्टर तनाव या डर पैदा नहीं करते ओ न ही इस में किसी को धमकी आदि दी गई है।