फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला : कैदियों को तीन हजार रुपये में सिम बेचता था जेल वार्डन, दो साथियों संग गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 12:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

कपूरथला पुलिस ने मॉडर्न जेल में कैदियों को 16 मोबाइल सिम पहुंचाने जा रहे जेल वार्डन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे एक्टिव सिम के अलावा एक कार भी बरामद की है। थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी कपूरथला कंवरदीप कौर ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मॉडर्न जेल में गैरकानूनी तरीके से मोबाइल नेटवर्क चलने की शिकायतें मिल रही थीं। 

विज्ञापन


इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छह जनवरी की रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर आईटीसी फैक्टरी के बाहर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान कार सवार जालंधर निवासी विजय, कपूरथला निवासी शिवम और गुरदासपुर निवासी कपूथला जेल के वार्डन लवप्रीत सिंह को काबू कर उनसे 16 एक्टिव सिम समेत एक मोबाइल बैटरी बरामद की। 

ये सिम कैदी-हवालाती विकास जौली, संजीव कुमार और पंजाब सिंह को पहुंचाए जाने थे। ये तीनों जेल में कैदियों को तीन हजार रुपये में सिम बेचते थे। पुलिस ने जेल वार्डन लवप्रीत द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कार भी बरामद कर ली है। पूछताछ में सामने आया है कि शिवम और विजय पेशेवर अपराधी हैं। विजय पर पहले भी लूट, चोरी, हत्या के अलग-अलग थानों में पांच केस दर्ज हैं। वह 25 महीने कपूरथला जेल में सजा भी काट चुका है। वहीं, शिवम पर थाना सिटी कपूरथला में एक केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें